शुक्रवार, जुलाई 01, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा रचनाकारों के उत्साहवर्धन हेतु एवं रचनाकारों में साहित्यिक जूनून उत्पन्न करने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को विभिन्न तरह के 20 विषयों को देकर उन पर रचना लिखने के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समूह द्वारा अपने पिछले ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में मंच की शोभा बढ़ा चुके रचनाकारों को विशिष्ट रचनाकार के तौर पर जोड़कर उन्हें प्रत्येक रचना के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' सम्मान पत्र तथा सभी 20 विषयों पर उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर समूह का ध्यान आकर्षित करने वाली विशिष्ट रचनाकार भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य सिकंदर' सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही समूह ने नए जुड़े रचनाकारों को भी उनकी रचना प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' में प्रतिभागी रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम भारती राय, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या शर्मा, प्राप्ति सिंह, डॉ. उमा सिंह बघेल, सीमा मोटवानी रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...