गुरुवार, अप्रैल 14, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन चाह-राह साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार 'पुनीत साहित्य अभिलाषी' सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा लोगों को इच्छाशक्ति के महत्व का अहसास कराने तथा 'जहां चाह, वहां राह' की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'चाह-राह साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'चाह से मिलती राह' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव में एक ओर जहां वरिष्ठ रचनाकारों ने अपनी विशिष्ट साहित्यिक शैली का प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर नवीन रचनाकारों ने भी अपनी अनूठी भावनाओं और विचारों से समूह का ध्यान आकर्षित किया। इस‌ महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य अभिलाषी' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने इच्छाशक्ति को किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए लोगों को अपने संघर्ष भरे जीवन में चाह से राह बनाने के लिए प्रेरित किया तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, निरुपमा बिस्सा, प्रियंका थारवान 'प्रियमित', सुनीता सोलंकी 'मीना', मन्शा शुक्ला, मीता लुनिवाल, पल्लवी पाठक, सोनल पंवार, स्मिता सिन्हा, ज्योति चौधरी, प्रिया अवस्थी शर्मा 'शब्दिता' रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...