रविवार, अप्रैल 10, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन चैत्र नवरात्रि साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में ऑनलाइन "चैत्र नवरात्रि साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'परम पूज्य माँ' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। महोत्सव में रचनाकारों ने एक ओर जहां अपनी रचनाओं के माध्यम से दुर्गा माता की महिमा का गुणगान किया तो दूसरी ओर जन्म देने वाली माँ के प्रति भी उन्होंने अपने असीम स्नेह और श्रद्धा भावना को प्रकट किया। पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा अपने सदस्यों को विशिष्ट बनाने की पहल के अंतर्गत रश्मि पोखरियाल 'मृदुलिका' जी (देहरादून, उत्तराखंड) को इस महोत्सव में विशिष्ट अतिथि बनाया गया था।‌ जिन्होंने अपनी उपस्थिति से मंच को सुशोभित करने के साथ-साथ महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समूह द्वारा उनके इस योगदान को देखते हुए विशेष सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया तथा साथ ही अन्य प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को भी ऑनलाइन "पुनीत मातृ ज्योति" सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने माँ दुर्गा को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी देशवासियों को पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया‌ और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम रश्मि पोखरियाल 'मृदुलिका', कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, ज्योति चौधरी, प्रिया अवस्थी शर्मा 'शब्दिता', निरुपमा बिस्सा, प्रियंका थारवान 'प्रियमित', सुनीता सोलंकी 'मीना', मन्शा शुक्ला, मीता लुनिवाल, पल्लवी पाठक, सोनल पंवार, स्मिता सिन्हा रचनाकारों के रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...