शनिवार, फ़रवरी 26, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन वक्त सशक्त साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार 'पुनीत साहित्य सुधा' सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा वक्त के महत्व‌ तथा उपयोगिता को दर्शाने के उद्देश्य से ऑनलाइन वक्त सशक्त साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'वक्त का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया, जिन्होंने एक से बढ़कर एक वक्त के महत्व तथा उपयोगिता पर आधारित अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य सुधा' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया एवं सम्मानित होने वाले रचनाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी और वक्त की उपयोगिता का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में वक्त बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वक्त की अहमियत को समझते हुए प्रत्येक काम सही वक्त पर कर लेना चाहिए ताकि उन्हें सफलता सुगमता से प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम चंचलिका शर्मा, डाॅ. ऋतु नागर, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, सावित्री मिश्रा, सुनीता सोलंकी 'मीना', रेखा रतनानी, निरुपमा बिस्सा, स्मिता सिंह चौहान, मीता लुनिवाल रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...