शनिवार, जनवरी 29, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'नारी रचनाकार प्रशस्ति कार्यक्रम' में नारी रचनाकार शख्सियतों की प्रतिभा को किया गया नमन।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा नारी रचनाकार शख्सियतों की प्रतिभा को नमन करने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'नारी रचनाकार प्रशस्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को अलग-अलग विषयों के विकल्प देकर उसमें से किसी एक विषय का चयन करके उस विषय पर आधारित रचना लिखने के लिए कहा गया था। इस कार्यक्रम में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'नारी रचनाकार प्रशस्ति कार्यक्रम' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में ममता रिछारिया (हरदा, मध्य प्रदेश), शिप्रा गुप्ता (हरिद्वार, उत्तराखंड), चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र) तथा डाॅ. इन्दु अग्रवाल (देहरादून, उत्तराखंड) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस ऑनलाइन प्रशस्ति कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत रचनाकार' प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने नारी रचनाकार शख्सियतों की प्रतिभा को नमन करते हुए, प्रशस्ति पत्र पाने वाली सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी और रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम सुनीता सोलंकी 'मीना', कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, जया वैष्णव, डाॅ. ऋतु नागर, शिप्रा गुप्ता, अंजली सारस्वत शर्मा, अर्चना वर्मा, सीमा गुप्ता, जया विनय तागड़े, ममता रिछारिया, नर्मदा दीवान 'नैना', मीता लुनिवाल, डॉ. उमा सिंह बघेल, प्रतिभा सिंह, डाॅ. इन्दु अग्रवाल रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...