गुरुवार, जनवरी 27, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन गणतंत्र दिवस साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गणतंत्र दिवस साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'गणतंत्र का महत्व तथा विशेषता' रखा गया। इस महोत्सव में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक गणतंत्र के महत्व तथा विशेषता पर आधारित और देशभक्ति से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत कर गणतंत्र दिवस साहित्यिक महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत गणतंत्र गौरव' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने भारत माता को कोटि-कोटि नमन करते हुए तथा गणतंत्र के महत्व के बारे में बताते हुए सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संविधान में दिए गए अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रचनाएं लिखने के लिए रचनाकारों को प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, सुनीता सोलंकी 'मीना', अर्चना वर्मा, मीता लुनिवाल, डॉ. ऋतु नागर और डॉ. उमा सिंह बघेल रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...