रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
गुरुवार, जनवरी 06, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'नारी नमन साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा नव वर्ष के आरंभ में नारी शक्ति को नमन करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन 'नारी नमन साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका 'विषय - नारी का आदर' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन नारी के आदर तथा नारी के विभिन्न रूपों पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'नारी नमन साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में कुसुम अशोक सुराणा (मुंबई, महाराष्ट्र), मीता लुनिवाल (जयपुर, राजस्थान) और लीना प्रिया (पटना, बिहार) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत नारी आशीष" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने संसार की समस्त नारियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए, उनकी सांसारिक उपलब्धियों और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनके निस्वार्थ सहयोग की सराहना की। उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम कुसुम अशोक सुराणा, मीता लुनिवाल, लीना प्रिया, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या रामप्रीत, चंचल जैन, प्रीति धुर्वे, नीति झा, मुकेश बिस्सा, डाॅ. ऋतु नागर, डॉ. ज्योति प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव, डॉ. उमा सिंह बघेल, हरिचंद यादव रचनाकारों के रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjpF5dcMgycu4Z3yajZOMYW2wpb4fCgYEvbo8BXkhVG_VY_oB2yC6ml71pz-BvJsDiybhiKFnlxu3GwWlR2hfK1ABFKcc6z_uy3oqxZZXnPWgNvhhdIeF4x1RS5RoA20T-A4vv2FXXdxZdLb2qKZxugNQPFUJbsmazErMA9q6a3_CJizjopmVdOnD-jgGpZ/s320/IMG_20240321_165746.jpg)
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
जीवन में जरूरी हैं रिश्तों की छांव, बिन रिश्ते जीवन बन जाए एक घाव। रिश्ते होते हैं प्यार और अपनेपन के भूखे, बिना ममता और स्नेह के रिश्ते...
-
हे प्रियतम ! आपसे मैं हूँ और आपसे ही मेरा श्रृंगार......। नही चाहिए मुझे कोई श्रृंगार-स्वर्ण मिल जाए बस आपका स्नेह.. ...
सभी रचनाकारों को शुभकामनाएं 🌷🌷
जवाब देंहटाएं