रविवार, जनवरी 02, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'नव वर्ष साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन 'नव वर्ष साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका 'विषय - नववर्ष से आशाएं' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन नव वर्ष के संकल्पों, आशाओं और शुभकामनाओं पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'नव वर्ष साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र), सुनीता सोलंकी 'मीना' (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) और डॉ. ज्योति प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव (ग्वालियर, मध्य प्रदेश) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य रत्न' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने स्वरचित काव्य पंक्तियों के द्वारा सभी देशवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी देशवासियों से नव वर्ष में अपने अथक प्रयासों से देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने की प्रार्थना भी की। उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम मीता लुनिवाल, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या रामप्रीत, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, नीति झा, मुकेश बिस्सा, डाॅ. ऋतु नागर, प्रीति ध्रुवे, डॉ. ज्योति प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव, लीना प्रिया, डॉ. उमा सिंह बघेल, हरिचंद यादव रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...