पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "दीपावली साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'दीपावली का महत्व तथा विशेषता' रखा गया। इस महोत्सव में इंदु नांदल ( बावेरिया, जर्मनी ) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन दीपावली के महत्व तथा विशेषता पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन दीपावली साहित्यिक महोत्सव में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत शब्द दीप" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने स्वरचित काव्य पंक्तियों के द्वारा समस्त देशवासियों को पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि समूह आगे भी इसी तरह से विभिन्न पर्वों एवं विशेष दिवसों के अवसर पर ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सव आयोजित करता रहेगा तथा नए रचनाकारों को अपनी साहित्यिक प्रतिभा दिखाने के लिए ऑनलाइन साहित्यिक मंच उपलब्ध कराता रहेगा। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम इंदु नांदल, प्रतिभा तिवारी, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, नीलम वन्दना, पल्लवी सिन्हा, सीमा शुक्ला "चाँद", संध्या शर्मा, डाॅ० ऋतु नागर, मुकेश बिस्सा, मन्शा शुक्ला, डॉ० उमा सिंह बघेल, निर्मला कर्ण, मीता लुनिवाल रचनाकारों के रहे।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
जीवन में जरूरी हैं रिश्तों की छांव, बिन रिश्ते जीवन बन जाए एक घाव। रिश्ते होते हैं प्यार और अपनेपन के भूखे, बिना ममता और स्नेह के रिश्ते...
-
हे प्रियतम ! आपसे मैं हूँ और आपसे ही मेरा श्रृंगार......। नही चाहिए मुझे कोई श्रृंगार-स्वर्ण मिल जाए बस आपका स्नेह.. ...
बेहतरीन आयोजन
जवाब देंहटाएंबहुत उम्दा आयोजन
जवाब देंहटाएं