नाम है मोहनदास करमचंद गांधी,
प्यार और सम्मान से उन्हें,
बापू या महात्मा जी भी कहते हैं।
राष्ट्रपिता भी वो कहलाते हैं।
जन्म हुआ 2 अक्टूबर 1869 को,
पोरबन्दर ( गुजरात ) जन्म भूमि है।
करमचन्द गांधी पिता और पुतली बाई माता,
बेरिस्टर की शिक्षा लन्दन से पाई।
कई आंदोलनों में भाग लिया।
कुछ आंदोलनों की खुद शुरुआत की।
असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह,
भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी मार्च जैसे,
कई आंदोलन किए।
अहिंसा का सदा पाठ पढ़ाया,
सच्चाई पर चलना बताया।
देशी बनो विदेशी छोड़ो सिखाया,
चरखे से सूत कातना सिखाया।
स्वच्छता का तुम ध्यान रखो,
ये जन-जन को समझाया।
इसी आधार पर आज भी,
स्वच्छता अभियान चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें