शुक्रवार, सितंबर 17, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह के राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'दूरदर्शन स्थापना दिवस साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा दूरदर्शन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "दूरदर्शन स्थापना दिवस साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'दूरदर्शन से जुड़ी यादें' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा दूरदर्शन पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर दूरदर्शन से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। इस महोत्सव में मंजू शर्मा (सूरत, गुजरात), डॉ० ऋतु नागर (मुंबई, महाराष्ट्र) और शिल्पा मोदी (पश्चिम वर्धमान, पश्चिम बंगाल) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत रचनात्मक दीप" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने दूरदर्शन को ज्ञान, जानकारियों और मनोरंजन का महत्वपूर्ण स्रोत बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाली ऑनलाइन 'साहित्यिक प्रतियोगिता' में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम प्रतिभा तिवारी, मंजू शर्मा, संध्या शर्मा, डॉ. उमा सिंह बघेल, सावित्री मिश्रा, लक्ष्मी भट्ट, मीता लुनिवाल, डाॅ. ऋतु नागर, मुकेश बिस्सा, रमाकांत तिवारी, शिल्पा मोदी रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...