सोमवार, सितंबर 06, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'शिक्षक दिवस साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "शिक्षक दिवस साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'परम आदरणीय शिक्षक' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा शिक्षकों को समर्पित तथा शिक्षा देने वाली रचनाओं को प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपने आदर भाव को प्रकट किया। इस महोत्सव में चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र), ममता सिंह "अनिका" (बरेली, उत्तर प्रदेश) तथा संध्या शर्मा (मोहाली, पंजाब) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत शिक्षक श्रेष्ठ" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने भारत देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और समूह से जुड़े सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी महत्वपूर्ण दिवसों एवं पर्वों पर ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सव आयोजित करता रहेगा तथा नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम निर्मला कर्ण, मुकेश बिस्सा, दीप्ति श्रीवास्तव खरे, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, डॉ. उमा सिंह बघेल, कैलाश उप्रेती "कोमल", डाॅ. ऋतु नागर, संध्या शर्मा, वाणी कर्ण, गरिमा, ममता सिंह "अनिका", प्रतिभा तिवारी, मीता लुनिवाल, सुनीता सिंह सरोवर रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...