गुरुवार, सितंबर 02, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'श्री कृष्ण जन्माष्टमी साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "श्री कृष्ण जन्माष्टमी साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'श्री कृष्ण महिमा' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा श्री कृष्ण महिमा पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर श्री कृष्ण के प्रति अपने अटूट स्नेह और भक्ति को प्रदर्शित किया। इस महोत्सव में संध्या शर्मा (मोहाली, पंजाब), कुसुम अशोक सुराणा (मुंबई, महाराष्ट्र) तथा कैलाश उप्रेती "कोमल" (चमोली, उत्तराखंड) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "श्री कृष्ण स्नेही रचनाकार" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सभी रचनाकारों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों के माध्यम से भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पर्वो को मनाता रहेगा तथा नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम मुकेश बिस्सा, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, डॉ. उमा सिंह बघेल, कैलाश उप्रेती "कोमल", डाॅ. ऋतु नागर, निर्मला कर्ण, संध्या शर्मा, वाणी कर्ण, गरिमा, प्रतिभा तिवारी, मीता लुनिवाल रचनाकारों के रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...