सोमवार, अगस्त 23, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'भाई-बहन का नाता' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने रक्षाबंधन पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर भाई-बहन के अटूट स्नेह को प्रदर्शित किया। इस महोत्सव में संध्या शर्मा (मोहाली, पंजाब) और चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत साहित्य स्नेही" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सभी रचनाकारों को भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों के माध्यम से भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पर्वो को मनाता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने समूह द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऑनलाइन "श्री कृष्ण जन्माष्टमी साहित्यिक महोत्सव" और शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऑनलाइन "शिक्षक दिवस साहित्यिक महोत्सव" में शामिल होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम मीता लुनिवाल, प्रतिभा तिवारी, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, डॉ. उमा सिंह बघेल, वाणी कर्ण, रामभरोस टोण्डे, डाॅ. ऋतु नागर, सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा', संध्या शर्मा, निर्मला कर्ण रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...