सोमवार, अगस्त 16, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस साहित्यिक महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।


पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "स्वतंत्रता दिवस साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'स्वतंत्रता का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा स्वतंत्रता के महत्व तथा विशेषता पर आधारित अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर उन्होंने स्वतंत्रता के जश्न में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में संगीता सिंघल विभु (पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) और निर्मला कर्ण (राँची, झारखण्ड) की स्वतंत्रता पर आधारित रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत स्वतंत्र श्रेष्ठ रचनाकार" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सभी देशवासियों एवं रचनाकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों के माध्यम से भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पर्वो को मनाता रहेगा तथा नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऑनलाइन 'रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव' में शामिल होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम उर्मिला मेहता, प्रतिभा तिवारी, नीलम झा, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, डॉ. उमा सिंह बघेल, सरिता कुमार, पदमा दीवान 'अर्चना', डाॅ. ऋतु नागर, मीता लुनिवाल, संध्या शर्मा, मुकेश बिस्सा, संगीता सिंघल विभु, ज्ञानवती सक्सैना 'ज्ञान', निर्मला कर्ण रचनाकारों के रहे।

1 टिप्पणी:

  1. स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ हार्दिक आभार पुनीत जी का पुनीत अनुपम साहित्य का

    जवाब देंहटाएं

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...